Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बसपा ने वाराणसी में संगठन को दी नई धार, विष्णु दयाल सेठ बने जिला महासचिव

बसपा ने वाराणसी में संगठन को दी नई धार, विष्णु दयाल सेठ बने जिला महासचिव

Share this post:

वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंगलवार को वाराणसी में मंडल स्तरीय संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मदन राम (मुख्य जोन प्रभारी, वाराणसी मंडल) रहे। विशिष्ट अतिथियों में विनोद वागड़ी (मुख्य मंडल जोन प्रभारी, वाराणसी मंडल), रामचंद्र गौतम (मुख्य मंडल जोन प्रभारी, वाराणसी एवं मिर्जापुर मंडल) तथा डॉ. विनोद कुमार (मुख्य मंडल जोन प्रभारी, वाराणसी मंडल) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके तहत विष्णु दयाल सेठ को वाराणसी जिला महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं जयप्रकाश को जिला बीवीएफ संयोजक तथा कैलास विश्वकर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है और संगठन विस्तार अभियान को तेज किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x