Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में रोमांचक महिला फुटबॉल मैच, जूनियर टीम ने सीनियर को दी मात

बरेका में रोमांचक महिला फुटबॉल मैच, जूनियर टीम ने सीनियर को दी मात

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में शनिवार को महिला फुटबॉल नर्सरी की सीनियर एवं जूनियर टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) एवं महासचिव, बरेका खेलकूद संघ श्री अनुराग कुमार गुप्ता के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। फुटबॉल प्रशिक्षक श्री भैरव दत्त एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन नर्सरी जूनियर टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक रणनीति के बल पर सीनियर टीम को 2-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की। जूनियर टीम की ओर से कुमारी कोमल एवं कुमारी महक सिंह ने एक-एक गोल कर टीम की विजय में अहम भूमिका निभाई।

मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, जिससे पूरे मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया।

इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, बरेका इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आई.सी. शर्मा, श्री पंकज पाण्डेय, श्री मनमीत सिंह, श्री अनिल राय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x