Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में “पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन, अधिकारी एक साथ करेंगे यात्रा

बरेका में “पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन, अधिकारी एक साथ करेंगे यात्रा

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दिनांक 16 मई 2026 (शुक्रवार) को “पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग को बढ़ावा देना है।

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत की पहल पर बरेका प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों (PHODs) से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों को कार्यालय आने-जाने हेतु वाहनों की पूलिंग व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान वाहन उपयोग के पात्र अधिकारी एक साथ यात्रा करेंगे तथा आधिकारिक कार्यों के लिए साझा वाहन व्यवस्था का उपयोग करेंगे। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि यातायात दबाव एवं प्रदूषण में भी कमी आएगी।

बरेका प्रशासन ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता तथा सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह अभियान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच सहयोग, अनुशासन और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x