वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित चेतना प्रशिक्षण केंद्र का 29वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने फीता काटकर “रिसोर्स रूम” का उद्घाटन किया, जहां बच्चों को स्पीच थेरेपी एवं ऑक्यूपेशन थेरेपी की सुविधा प्रदान की जाएगी। सुरक्षा और शिक्षण में तकनीकी सहयोग के लिए केंद्र में CCTV कैमरे लगाए गए हैं तथा एक टेलीविजन भी स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन अध्यक्षा महोदया ने किया।इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती ऋतिका सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव एवं चेतना प्रशिक्षण केंद्र की इंचार्ज श्रीमती अंजू गुप्ता ने विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, बैग एवं वाटर बॉटल वितरित किए।उपाध्यक्षा श्रीमती गौरी श्रीवास्तव सहित संगठन की अन्य सदस्याएं — श्रीमती गुरमीत कौर, श्रीमती कल्पना चौधरी, श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती प्रियंका प्रसाद, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती हंसा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्रीमती अर्चना तिवारी एवं श्रीमती अनुजा खरे — की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या श्रीमती राखी ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।









