Follow us on

Home » ब रे का » बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कर्मशाला व कॉलोनियों का किया निरीक्षण

बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कर्मशाला व कॉलोनियों का किया निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शनिवार को महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने कर्मशाला तथा कंचनपुर एवं पश्चिमी उपनगर (दक्षिण) कॉलोनी का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे आवासों की वर्तमान स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ओल्ड ब्लॉक शॉप भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत श्री अनुराग कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी परिषद की ओर से संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव, सदस्य श्री अमित कुमार, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री सुशील कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार यादव एवं श्री मनीष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x