Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी : मिर्जामुराद पुलिस ने 11 दिन बाद युवती को सकुशल किया बरामद

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी : मिर्जामुराद पुलिस ने 11 दिन बाद युवती को सकुशल किया बरामद

Share this post:

वाराणसी, 25 फरवरी 2026। पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में थाना मिर्जामुराद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 11 दिन से लापता युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम त्रिभुवनपुर निवासी 20 वर्षीय रिंकी पुत्री जिया लाल दिनांक 14 फरवरी 2026 को अपने माता-पिता से नाराज़ होकर बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर युवती के पिता की तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मिर्जामुराद के उपनिरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी (हल्का प्रभारी प्रथम) तथा मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अनुजा गोस्वामी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सर्विलांस सेल की मदद से लगातार प्रयास किए गए और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई।

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद युवती को थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के ग्राम त्रिभुवनपुर स्थित श्यामा माता मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए कमिश्नरेट पुलिस निरंतर सक्रिय है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x