Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दो घंटे में मिलीं बिहार की दो लापता बच्चियां, आदमपुर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

दो घंटे में मिलीं बिहार की दो लापता बच्चियां, आदमपुर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Share this post:

वाराणसी। बिहार से दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए एक परिवार की दो नाबालिग बच्चियां राजघाट/भैसासुर घाट क्षेत्र में घूमने के दौरान लापता हो गईं। परिजनों की सूचना पर आदमपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र दो घंटे के भीतर दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार 25 जून को बिहार से आए परिवार की 14 और 15 वर्षीय दो बच्चियां अचानक परिजनों से बिछड़ गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिवार ने आदमपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत पांडे ने थाना आदमपुर की टीम के साथ तत्काल खोजबीन शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से दोनों बच्चियों की तलाश की और सूचना मिलने के मात्र दो घंटे के भीतर उन्हें सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटियों को सकुशल पाकर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और आदमपुर पुलिस के त्वरित एवं सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की प्रशंसा की।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत पांडे (चौकी प्रभारी आदमपुर), महिला उपनिरीक्षक नेहा नायक, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x