वाराणसी। महापुरुष ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा रामापुरा स्थित मातृमंदिर कन्या गुरुकुल में यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन गतिविधि संयोजक (संस्कार) सीमा श्रीवास्तव एवं (पर्यावरण) सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में हुआ, जबकि संयोजन मंजू गौतम (निवर्तमान कोषाध्यक्ष-नीलकण्ठ) और ममता उपाध्याय ने किया। आचार्या गायत्री आर्या के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने यज्ञ के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया, उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, सचिव कमल कुमार सिंह, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ब्रह्मचारिणियों और स्थानीय लोगों को लेखन सामग्री, मिष्ठान एवं फल वितरित किए।

इस अवसर पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’, राजेश राय, माधुरी बरनवाल समेत गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियाँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।









