Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » जंगमबाडी व्यापार मंडल ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को

जंगमबाडी व्यापार मंडल ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को

Share this post:

वाराणसी। भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए जंगमबाडी व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को जंगमबाडी मुख्य बाजार में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जंगमबाडी के व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। नौतपा की भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए इस प्याऊ में रूह अफजा, शुद्ध पेयजल एवं गुड़ की व्यवस्था की गई है। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि गादौलिया से जंगमबाडी मार्ग से होकर गुजरने वाले स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को इस प्याऊ से काफी राहत मिलेगी। इससे काशी की आतिथ्य परंपरा और सेवा भाव का भी परिचय मिलेगा।

जंगमबाडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि आज भी अनेक लोग पानी के अभाव में परेशान होते हैं, ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों की छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें तथा बालकनी एवं आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने चिंता जताई कि लगातार बढ़ते कंक्रीट के जंगल और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

विकेश यादव ने लोगों से पौधे लगाने के साथ उसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित हो सकें।

कार्यक्रम में जंगमबाडी व्यापार मंडल के महामंत्री अनिरुद्ध यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष राजीव यादव, क्रिसल्य राय चौधरी, मंत्री पिंटू वर्मा, सामू यादव, जावेद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x