Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » छेड़खानी के आरोपी को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

छेड़खानी के आरोपी को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चेतगंज पुलिस ने छेड़खानी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में अभियुक्त मोहम्मद शादाब (32 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इम्तियाज, निवासी अश्फाक नगर कॉलोनी थाना मण्डुआडीह, को 09 अप्रैल 2026 को चेतगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 08 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत थाना चेतगंज में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई। पुलिस टीम जब वादी के साथ चेतगंज चौराहे पर मौजूद थी, तभी वादी ने आरोपी को पहचान लिया। पूछताछ के लिए बुलाने पर आरोपी उग्र हो गया और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अभिषेक राव, कांस्टेबल रितिक राज एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x