Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » छठ महापर्व पर बरेका सूर्य सरोवर में प्रवेश पास वितरण शुरू,श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम

छठ महापर्व पर बरेका सूर्य सरोवर में प्रवेश पास वितरण शुरू,श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम

Share this post:

वाराणसी। पावन छठ महापर्व के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में सूर्य सरोवर परिसर में प्रवेश पास वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड के साथ सूर्य सरोवर पहुंचकर पंजीकरण कराएं और प्रवेश पास प्राप्त करें। यह पास पूजा के दिन सरोवर परिसर में नियंत्रित एवं सुव्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करेगा। प्रवेश पास वितरण की तिथि 21 से 26 अक्टूबर 2025 तय की गई है। प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सूर्य सरोवर पर पास उपलब्ध कराए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं से छठ पर्व की पवित्रता, अनुशासन और श्रद्धा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

संपर्क स्थल: सूर्य सरोवर, बरेका, वाराणसीसमय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तकतिथि: 21 से 26 अक्टूबर 2025

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x