Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चौरसिया महासभा की बैठक व चुनाव 9-10 मई को वाराणसी में

चौरसिया महासभा की बैठक व चुनाव 9-10 मई को वाराणसी में

Share this post:

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता के पदाधिकारियों ने लक्सा स्थित होटल ओके इंटरनेशनल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि महासभा का चुनाव हाजीपुर (पटना, बिहार) में सम्पन्न हुआ था, जिसमें प्रदीप चौरसिया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये थे।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में आईएएस, पीसीएस एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई थी। इसी उद्देश्य से चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई है। ट्रस्ट के माध्यम से दिल्ली के रोहिणी में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्टीगण की बैठक 9 मई को होटल रमाडा, कटेसर (रामनगर रोड) में आयोजित होगी। वहीं आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया 10 मई को सम्पन्न कराई जाएगी। चुनाव अधिकारी के रूप में महेश कानड़ी (उज्जैन), जगत नारायण चौरसिया (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) तथा सुरेश चौरसिया (पार्षद, वाराणसी) की जिम्मेदारी तय की गई है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

चुनाव से पूर्व आयोजित आमसभा में पिछले तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा तथा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यपाल गंगाबाबू चौरसिया, पूर्व मंत्री कैलाश नाथ चौरसिया, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया एवं विधायक आलोक चौरसिया उपस्थित रहेंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदीप चौरसिया, सुधीर चौरसिया, डॉ. अजय चौरसिया, बाबूलाल चौरसिया, टी.एन. चौरसिया, गणेशनी चौरसिया, सोहनलाल चौरसिया, विजय चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x