Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चोलापुर पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे

चोलापुर पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा वारंटी, फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथासहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मु0नं0 6645/12 स्टेट बनाम सिजई व अन्य, धारा 147, 323, 504, 506, 452, 427 भादवि थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित तीन वारंटियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम औरा स्थित उनके आवास से दिनांक 07 मार्च 2026 को सुबह करीब 08:35 बजे तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विजयी (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रभूराम, दशमी (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रभूनाथ तथा योगेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रभूराम, निवासी ग्राम औरा थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल हैं। तीनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के संबंध में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम मेंउपनिरीक्षक चन्द्रभूषण, हेड कांस्टेबल नमो नारायण पाण्डेय तथा हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x