Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चैतन्य योग सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को दी शीत राहत, ऊनी वस्त्र व राशन वितरित

चैतन्य योग सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को दी शीत राहत, ऊनी वस्त्र व राशन वितरित

Share this post:

 

जौनपुर। चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा दिनांक 28 दिसंबर को जनपद जौनपुर के कोचारी, सुरेरी एवं आसपास के गांवों में निवास करने वाले निर्धन व असहाय लोगों के लिए शीत राहत एवं राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ संस्था ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल, ऊनी वस्त्र, टोपी, मोज़े सहित अन्य शीत सुरक्षा सामग्री एवं राशन का वितरण किया। संस्था का यह मानवीय प्रयास ठंड के मौसम में गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए संबल साबित हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना चैतन्य योग सेवा संस्था का निरंतर उद्देश्य रहा है। साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम से लाभान्वित ग्रामीणों एवं जरूरतमंदों ने संस्था के इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सचिव योगाचार्य आशीष टंडन, मुकेश सिंह, रिंकू सिंह, ग्राम प्रधान दीनानाथ मौर्य, एडवोकेट बबलू, एडवोकेट रमेश, बेचू पाल, सुबोध यादव, कृष्णा, ऋषभ, दीपिका, सृष्टि, स्वयं, देव, वैभवी, अन्नू सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x