Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गोवंश तस्करी से जुड़े वांछित आरोपी को लंका पुलिस ने दबोचा

गोवंश तस्करी से जुड़े वांछित आरोपी को लंका पुलिस ने दबोचा

Share this post:

 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की लंका पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को विश्वसुन्दरी पुल के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदौली जनपद निवासी सुनील कुमार उर्फ गोविन्द के रूप में हुई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट क्षेत्र में गौ-तस्करी की रोकथाम तथा गोवंशों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन में लंका थाना पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से मामले में वांछित चल रहा था। सोमवार को लंका पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता जैसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और पशु संरक्षण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार, उपनिरीक्षक सैकी प्रसाद तथा पुलिसकर्मी प्रिन्श कुमार, विनोद कुमार और अभय कुमार शुक्ला शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x