Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गेल द्वारा चाँदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ

गेल द्वारा चाँदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। GAIL (India) Limited, वाराणसी ने चाँदपुर औद्योगिक एस्टेट स्थित पवन उद्योग में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति की सफल शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्घाटन महाप्रबंधक (जीएम) एवं प्रमुख वाराणसी सीजीडी सुशील कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पवन उद्योग के स्वामी एवं दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इंडस्ट्रियल इस्टेट चाँदपुर के अध्यक्ष राजेश भाटिया भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गेल के वरिष्ठ अधिकारियों—गौरी शंकर मिश्रा (महाप्रबंधक), नवाज़िश अली अंसारी (उप महाप्रबंधक-परियोजना), प्रवीण सिंह (मुख्य प्रबंधक), चंदन कुमार (मुख्य प्रबंधक) एवं देबाशीष साहू (सीनियर ऑफिसर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने गेल के इस प्रयास की सराहना करते हुए औद्योगिक इकाइयों से पीएनजी कनेक्शन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएनजी एक सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध ऊर्जा विकल्प है, जिससे उद्योगों की कार्यक्षमता और उत्पादन में निरंतरता बनी रहती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और पीएनजी आपूर्ति शुरू होने पर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि पवन उद्योग में अब पीएनजी के उपयोग से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्भरता कम होगी, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने जिलाधिकारी, उद्योग विभाग और गेल के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएनजी सुरक्षित, सतत आपूर्ति वाला और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है। उन्होंने बताया कि एलपीजी के मुकाबले पीएनजी में आइसिंग जैसी समस्या नहीं होती, जिससे उत्पादन बाधित नहीं होता। साथ ही, सिलेंडर भंडारण, परिवहन और रिफिलिंग की आवश्यकता खत्म होने से लागत में कमी और संचालन में आसानी होती है।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव नीरज पारीख ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुपम देवा उपाध्याय ने दिया। इस मौके पर अंजनी कुमार सिंह, महेंद्र अरोड़ा, संजय चौरसिया, ज्ञानेश्वर, अमित कुमार गुप्ता, मनीष कटारिया, राजन सिंह सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x