Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गुजरात में डॉ. विनय श्रीवास्तव होंगे सम्मानित, ‘राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान-2026’ से नवाजे जाएंगे

गुजरात में डॉ. विनय श्रीवास्तव होंगे सम्मानित, ‘राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान-2026’ से नवाजे जाएंगे

Share this post:

प्रतापगढ़। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी ज्ञान विभूषण डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को आगामी 5 अप्रैल 2026 को गुजरात के बलसाड़ स्थित हार्टफुलनेस ध्यान योग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन “यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स” एवं “धराधाम इंटरनेशनल” के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर की 50 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. श्रीवास्तव इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। उनके सम्मान की खबर से प्रतापगढ़ में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x