वाराणसी। गंगा नदी के दांडी घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रहे एक युवक की जान 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की तत्परता से बच गई। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे पिकेट एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ टीम ने युवक को डूबते देखा और बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू किया।
बचाव अभियान के बाद युवक को सुरक्षित नदी तट पर लाया गया। उसकी पहचान रिशुराज (20), पुत्र सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई। समय रहते किए गए त्वरित बचाव अभियान से उसकी जान बच गई। घटना के दौरान वाराही घाट समेत आसपास के घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने एनडीआरएफ के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आमजन से अपील की कि नदी या अन्य जलाशयों में स्नान करते समय जल सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Post Views: 20










