Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में 19 मार्च से गूंजेगी हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी, 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

काशी में 19 मार्च से गूंजेगी हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी, 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Share this post:

वाराणसी। बाबा भोले की नगरी काशी में श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी का आयोजन इस वर्ष 19 मार्च से धूमधाम के साथ प्रारंभ होगा। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की बैठक श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल हरि विला में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया और मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से निरंतर होता आ रहा है और समाज में एकता व धार्मिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।

महोत्सव की शुरुआत 19 मार्च को प्रातः 4 बजे धर्म संघ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों के सानिध्य में रुद्राभिषेक के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 5:40 बजे हनुमान जी की आरती उतारकर श्रद्धालुओं को ध्वजा वितरित की जाएगी और प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा। यह फेरी रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंचेगी, जहां प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित की जाएगी। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भोग, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

समिति के लोकेश गुप्ता ने बताया कि कलयुग में हनुमान जी की शरण में जाने से सभी कष्ट दूर होते हैं और यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। विजय मोदी और कृष्ण कुमार काबरा ने जानकारी दी कि इस बार भक्तों के सहयोग से रजत ध्वजा तैयार कराई जा रही है, जिसे हनुमान जी को अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ एवं श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा भजन-कीर्तन भी आयोजित होंगे।

प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि 12 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सुसज्जित रथों पर प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें 1101 महिला-पुरुष हनुमान ध्वजा लेकर शामिल होंगे। संकट मोचन मंदिर पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, प्रभु की बैठकी, सवामणि भोग एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बैठक में कौशल शर्मा, सुरेश तुलस्यान, यतींद्र कथूरिया, लोकेश गुप्ता, संतोष अग्रवाल, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, कृष्ण कुमार काबरा, दीपक अग्रवाल, विश्वनाथ पोद्दार, रघु देव अग्रवाल, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, विजय मोदी, दीपक कैलाश राठी, अरविंद जैन, संजय प्रहलादक, मोहन रोनियार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x