Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में गूंजा आध्यात्मिक उत्साह, कामरूप मठ में संतों का भव्य पूजन व भंडारा

काशी में गूंजा आध्यात्मिक उत्साह, कामरूप मठ में संतों का भव्य पूजन व भंडारा

Share this post:

 

वाराणसी। काशी के दशाश्वमेध स्थित प्राचीन कामरूप मठ परिसर में सोमवार को बंग समाज की ओर से भव्य पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशी के विभिन्न मठों के महंतों और संतों का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

मठ के महंत दंडी स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि कोलकाता से आने वाले भक्तगणों द्वारा प्रतिवर्ष इस आयोजन की परंपरा निभाई जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान शंकर के अभिषेक से हुई, इसके बाद गुरु पूजन एवं गुरु दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सुमेरु पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका श्रद्धापूर्वक पादुका पूजन किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में काशी की आध्यात्मिक महिमा का विस्तार से वर्णन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह के अंत में स्वामी जपेश्वर आनंद तीर्थ, रामानंद स्वामी, मनीषा स्वामी सहित अन्य संतों से भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शंभू लाल शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। इस अवसर पर उज्ज्वल मिश्रा, प्रशांत तिवारी, ऋषिकेश तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x