Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काल भैरव स्वर्ण-रजत प्रतिमा शोभायात्रा की तैयारियों में जुटा स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ

काल भैरव स्वर्ण-रजत प्रतिमा शोभायात्रा की तैयारियों में जुटा स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ

Share this post:

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ, महानगर वाराणसी की विशेष बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में 16 जुलाई (गुरुवार) को प्रस्तावित बाबा श्री काल भैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा शोभायात्रा की तैयारियों एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने की। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग पर संस्था की ओर से किए जाने वाले स्वागत एवं सेवा कार्यों को लेकर महिला सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका रहेगी।

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आशा सेठ ने किया। इस अवसर पर सुनंदा सेठ, मीना वर्मा, मीनू सिंह, सीमा, मीनाक्षी वर्मा, रंजीता सेठ, सीमा सिंह, रेखा, क्षमा सिंह, दीक्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x