Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कांग्रेस नेता स्व. अरुण सिंह मुन्ना को श्रद्धांजलि, फाउंडेशन में शोकसभा आयोजित

कांग्रेस नेता स्व. अरुण सिंह मुन्ना को श्रद्धांजलि, फाउंडेशन में शोकसभा आयोजित

Share this post:

वाराणसी। जौनपुर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के निधन पर पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया। फाउंडेशन के इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा में वक्ताओं ने स्व. मुन्ना को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के एक छोटे क्षेत्र से निकलकर कांग्रेस की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले दिग्गज नेता थे। वे मृदुभाषी, मिलनसार और स्पष्टवादी व्यक्तित्व के धनी थे तथा कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सहित प्रदेश और देश की राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके असामयिक निधन से पार्टी और सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता विजय शंकर पांडेय ने की। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठी, डॉ. अनिल उपाध्याय, आनंद सिंह, वैजनाथ सिंह, विजय कृष्ण राय ‘अन्नू’, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर मेहता, मनोज चौबे, डॉ. प्रेम शंकर पांडेय, अनु, महेंद्र सिंह चौहान, पुनीत मिश्रा, कमलाकांत पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, सुशील सोनकर, युवराज पांडेय, मोहम्मद अरशद, सुवाष राम, पिट्ठू शेख सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x