Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Share this post:

वाराणसी, 27 फरवरी 2026। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन की थाना बड़ागांव पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने पतेर भट्टा क्षेत्र में छापेमारी कर 26 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना बड़ागांव के उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह (चौकी प्रभारी साधौगंज), उपनिरीक्षक अवधेश कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सायंकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पतेर भट्टा के समीप कुछ लोग अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक जरीकेन में कुल 26 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जोधन चौहान (36 वर्ष) एवं रोहित कुमार चौहान (19 वर्ष) निवासी ग्राम करियवा, थाना औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 69/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर क्षेत्र में उसकी बिक्री करते थे। उनका कहना था कि परिवार के भरण-पोषण के लिए वे यह अवैध कार्य कर रहे थे और 26 फरवरी को भी बिक्री के उद्देश्य से मौके पर मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था से समझौता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x