Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, 5 दिसम्बर तक करें आवेदन

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, 5 दिसम्बर तक करें आवेदन

Share this post:

वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत राजकीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और अध्यापकों को “राज्य अध्यापक पुरस्कार” तथा अशासकीय वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों को “मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 5 दिसम्बर 2025 तक चलेगी। पात्र एवं इच्छुक शिक्षक निर्धारित तिथि तक विभागीय वेबसाइट http://School.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। शिक्षक समाज के प्रेरक दीप हैं, इसलिए उनके उत्कृष्ट योगदान को राज्य स्तर पर सम्मानित करने की पहल सरकार ने की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x