वाराणसी, 13 अप्रैल 2026। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन केस संख्या 98016/2023 से संबंधित है, जिसमें धारा 138 एनआई एक्ट के तहत अभियुक्त गोविन्द पुत्र छोटेलाल निवासी डी-54/147-के, जहूमण्डी, थाना लक्सा, वाराणसी के विरुद्ध ई-वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को अभियुक्त को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल रवि प्रकाश एवं कांस्टेबल संतोष कुमार की टीम द्वारा संपन्न की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।









