वाराणसी। लहुराबीर स्थित वनिता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99.38 प्रतिशत दर्ज किया गया।
प्रधानाचार्या संगीता तिवारी के अनुसार, दिव्यांशी वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। अनन्या साहू 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आराध्या धरनी और हर्षित कुमार राय ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विषयवार उपलब्धियों में श्रीवृद्धि सिंह और श्रुति चौरसिया ने अंग्रेजी में 99 अंक, आराध्या धरनी ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, दिव्यांशी वर्मा ने विज्ञान में 98 अंक, शशांक सिंह एवं अनन्या साहू ने हिन्दी में 97 अंक तथा दिव्यांशी वर्मा ने गणित में 94 अंक हासिल किए।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









