Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर

Share this post:

वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों ओर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उनकी कार्यशीलता, कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों, रोशनदानों तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहरी हिस्से की सीसीटीवी निगरानी लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x