वाराणसी। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय परिसर में आयोजित बृहद अधिवेशन एवं चुनाव में मथुरा के नैष्ठिक ब्रह्मचारी आचार्य स्वदेश महाराज को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश प्रधान चुना गया। इसके साथ ही उप प्रधान, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पदों पर भी सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ।
अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे आर्यजनों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आचार्य स्वदेश महाराज को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर जिला सभा वाराणसी के विभिन्न आर्य समाजों से निवर्तमान प्रधान प्रमोद आर्य, मंत्री रवि प्रकाश आर्य, वर्तमान मंत्री चन्द्रदीप आर्य, मीडिया प्रभारी आर्य रवि प्रकाश बरनवाल, सूचना मंत्री चन्द्रपाल आर्य, अखिलेश आर्य, शशिकांत आर्य, उदय आर्य, रामदेव शास्त्री, अजीत आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









