Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अपना घर आश्रम के रजत वार्षिकोत्सव में शामिल हुई वांछित फाउंडेशन की टीम

अपना घर आश्रम के रजत वार्षिकोत्सव में शामिल हुई वांछित फाउंडेशन की टीम

Share this post:

दिल्ली। दिनांक 15 मार्च 2026, रविवार को अपना घर आश्रम बुढ़पुर, दिल्ली में वार्षिकोत्सव समारोह एवं संस्था का रजत वर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि के रूप में वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा की उपस्थिति गरिमामयी रही।

इस अवसर पर डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अपना घर आश्रम द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान आगे भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने भी भाग लेकर अपना घर आश्रम के कार्यों की सराहना की। डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने आश्रम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए आशा की किरण बनकर कार्य कर रही है और हम सभी को ऐसे प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।

इस दौरान वांछित फाउंडेशन की टीम ने आश्रम में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी सेवा में लगे सेवादारों का उत्साहवर्धन भी किया। डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने सभी सेवादारों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x