Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अधिक मास में विशेष पूजन, विश्व शांति की कामना

अधिक मास में विशेष पूजन, विश्व शांति की कामना

Share this post:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा के संयोजन में अधिक मास के शुभारंभ पर हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान पुरुषोत्तम को 33 मालपुआ सहित समस्त पूजन सामग्री, पान, दीपक, केला एवं तुलसी की माला अर्पित कर विश्व में सुख-शांति एवं मानव कल्याण की प्रार्थना की गई।

पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज में भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि अधिक मास भगवान विष्णु की आराधना का विशेष काल माना जाता है और इस अवसर पर की गई पूजा का विशेष महत्व होता है।

कार्यक्रम में राघवेन्द्र चौबे, प्रमोद वर्मा, महेश चंद्र महेश्वरी, अमिताभ दीक्षित, आकाश त्रिपाठी, अरुण सोनी, अजय श्रीवास्तव, बैजनाथ प्रसाद उर्फ घुटूर, प्रेमदीप तिवारी, मनोज वर्मा मन्नू, सुनील सिंह, अशोक विश्वकर्मा, सुनील चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, राजकुमार कुशवाहा, अमीर हैदर भोलू, किशन यादव, संजय जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x