Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रजापति हितकारिणी सभा का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, 24 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

प्रजापति हितकारिणी सभा का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, 24 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Share this post:

वाराणसी। प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा, प्रजापति बाग नई पोखरी की त्रिवर्षीय प्रबंध समिति का चुनाव गुरुवार को पूरी तरह निर्विरोध सम्पन्न हो गया। मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जिसमें कोई त्रुटि नहीं पाई गई। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी के नामांकन न होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

चुनाव समिति के सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनोद वर्मा एवं निर्वाचन कैशियर गुलाब प्रसाद ने संयुक्त रूप से संवीक्षा प्रक्रिया पूरी कर परिणामों की घोषणा की। चुनाव परिणाम सामने आते ही समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

सभा के अध्यक्ष पद पर प्रेमशंकर उर्फ कृपाशंकर प्रजापति निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामदुलार प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष पद पर निशा प्रजापति, मंत्री पद पर जान्हवी देवी प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष पद पर मदन लाल निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा उपमंत्री पद पर पवन कुमार, महिला उपमंत्री पद पर माया वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर आशीष प्रजापति, आय-व्यय निरीक्षक पद पर लक्ष्मी नारायण, संगठन मंत्री पद पर सोनी चक्रवाल, प्रचार-प्रसार मंत्री पद पर शिवशंकर एवं सांस्कृतिक मंत्री पद पर मनोज चक्रवाल को निर्विरोध सफलता मिली।

कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न क्षेत्रीय पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विधानसभा दक्षिणी क्षेत्र से मनोज कुमार एवं अभिषेक प्रजापति, विधानसभा कैंट क्षेत्र से राजकुमार प्रजापति एवं जमुना प्रसाद, विधानसभा उत्तरी क्षेत्र से सुरेश प्रसाद प्रजापति एवं रामबच्चन प्रजापति को चुना गया। वहीं चिरईगांव क्षेत्र से दुर्गा प्रसाद प्रजापति तथा काशी विद्यापीठ क्षेत्र से महेंद्र प्रसाद प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रामनयन वर्मा ने बताया कि चुनाव की आगामी प्रक्रिया के अंतर्गत 24 मई को शाम पांच बजे सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुनाव समाज की एकजुटता और आपसी सामंजस्य का प्रतीक है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x