वाराणसी। थाना रोहनियां पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा एवं अपहृता बरामदगी अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से सीडीआर एवं लोकेशन के आधार पर जनपद फिरोजाबाद में दबिश दी। पुलिस ने अभियुक्त प्रशांत नायक पुत्र झार सिंह निवासी जफारा थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को ग्राम कल्याणगढ़ी थाना एका जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया। साथ ही अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बताया गया कि 9 मई 2026 को वादी ने थाना रोहनियां में तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में थाना रोहनियां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत नायक की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। उसके विरुद्ध थाना रोहनियां में मु0अ0सं0-139/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह तथा उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह थाना रोहनियां की प्रमुख भूमिका रही।










