वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के वोकेशनल सेक्टर का महाकुंभ “लीडर्स सेमिनार” रविवार को होटल विश्वम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लीडर्स ने भाग लिया।
संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सेमिनार ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। सेमिनार में संगठन के विस्तार, आगामी योजनाओं की रूपरेखा, समाचार पत्र प्रकाशन तथा वर्तमान परिस्थितियों में लाभकारी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम से पूर्व न्यू मेंबर्स ओरिएंटेशन का आयोजन भी किया गया। इंडिया इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (आईबीएफ) के नए बैच के शुभारम्भ के साथ फाउंडेशन के कुल 17 बैच हो गए हैं।

इस अवसर पर सीईओ के रूप में कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ. शालिनी राणा, रिचा दुबे तथा नए सीईओ दिव्या अग्रवाल, आकांक्षा आलोक मिश्रा, रमेश सेठ और डॉ. वीरेंद्र केशरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए बैच की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आईबीएफ के सह-स्थापक अरविंद जैन, अभिषेक भट्टाचार्य, बृजेश लोड और आयुष बुबना को भी विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। वहीं नए हेड के रूप में पूजा गुप्ता, प्रदीप मल्होत्रा, मुन्ना चौरसिया और सीमा श्रीवास्तव को शामिल किया गया। कार्यक्रम का स्वागत डॉ. अजित सैगल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनय गिरी ने प्रस्तुत किया।









