Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » योगासन प्रतिभाओं का उत्सव: 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

योगासन प्रतिभाओं का उत्सव: 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Share this post:

वाराणसी। जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित पांचवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जयदीप आर्य (महासचिव, वर्ल्ड योगासन) ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों एवं योग संस्थाओं से आए लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुभाष चंद्र यादव (रीजनल आर्कियोलॉजिकल ऑफिसर, प्रयागराज यूनिट, उत्तर प्रदेश स्टेट आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट), डॉ. दिव्या प्रभा दीदी (संस्थापिका, अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमौली चैरिटेबल ट्रस्ट) एवं श्रीमती मुनमुन सेन गुप्ता (प्रिंसिपल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी) उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता निदेशक सुरभी सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 55 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर (ए, बी, सी) वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 110 प्रतिभागियों ने पदक हासिल किए, जिन्हें अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा योगासन खेल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिभाओं को प्रेरित करना रहा।

आयोजन में आए अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष वी.वी. सुंदर शास्त्री, संरक्षक अनिल केसरी एवं आशीष टंडन ने किया। वहीं, संघ के सचिव आशीष कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x