वाराणसी। भारत विकास परिषद की काशी प्रदेश प्रान्त, उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा संस्कार सूत्र के अंतर्गत नृसिंह मठ प्रांगण में चल रहे नृसिंह प्रकाट्य महोत्सव के अवसर पर भगवान भगवान नृसिंह का प्रकाट्य दिवस बैशाख शुक्ल चतुर्दशी, गुरुवार को बटुकों एवं नागरिकों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर माता संकठा के वार्षिक श्रृंगार में परिषद के सदस्यगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान मठ के पंडित सौरभ मिश्रा ने भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में स्वरचित संक्षिप्त एवं सारगर्भित “सम्पूर्ण रामायण चालीसा” का लोकार्पण किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा इसका सस्वर पाठ भी किया गया।

इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह, अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, यशोदा बरनवाल, ऊषा सिंह, अंजना सिंह, नृसिंह मठ सेवा समिति के प्रमुख विजय चौधरी, धर्म जागरण न्यास के महामंत्री श्याम सुंदर सिंह, कार्यक्रम संयोजक कामेश्वर पाठक, पार्षद संजय विसम्भरी, विकास मेहरोत्रा, सुनील गुजराती, दीपक कुमार सेठ, सौरभ मिश्रा, समर्थ केशरी, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजू वर्मा, कृष्ण कुमार, विष्णु दयाल सेठ सहित सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।










