Follow us on

Home » क्राइम » घमहापुर हत्याकांड: व्यापारी नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, डीसीपी बोलीं—अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे

घमहापुर हत्याकांड: व्यापारी नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, डीसीपी बोलीं—अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे

Share this post:

वाराणसी (बड़ागांव/फूलपुर)। थाना फूलपुर क्षेत्र के घमहापुर (भरथरा) गांव में चार दिन पूर्व हुई व्यापारी मनीष सिंह की निर्मम हत्या से क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत जायसवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि, जिला महामंत्री बृजमोहन केसरी सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे। सभी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दुखद घटना की व्यापार मंडल कड़ी निंदा करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा व्यापारी समाज परिवार के साथ खड़ा है।

इधर, व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोमती जोन की पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान से भी मुलाकात कर घटना के संबंध में चर्चा की। इस दौरान डीसीपी ने स्पष्ट किया कि कानून के समक्ष सभी समान हैं और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। डीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई, पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व भूमि आवंटन, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रशासन ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल