Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सार्वजनिक स्थल पर हंगामा: सिगरा पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

सार्वजनिक स्थल पर हंगामा: सिगरा पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

Share this post:

वाराणसी। काशी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली कि सिगरा क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास कुछ युवक राहगीरों, यात्रियों और श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज व बदसलूकी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि उक्त लोग न केवल लोगों को परेशान कर रहे थे, बल्कि माहौल भी तनावपूर्ण बना हुआ था और भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के प्रयास के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और उत्तेजित होकर और अधिक हंगामा करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कुन्दन कुमार, करन कुमार, जावेद खान, अवतार और इन्द्र कुमार शामिल हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x