Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 3 मई को वाराणसी में “खज़ाना” का रोमांचक आयोजन, 11 ठिकानों पर होगा अनूठा खेल

3 मई को वाराणसी में “खज़ाना” का रोमांचक आयोजन, 11 ठिकानों पर होगा अनूठा खेल

Share this post:

 

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) एवं इंडियन बिज़नेस फोरम (आईबीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में सत्र का सबसे क्रिएटिव और रोमांच से भरपूर कार्यक्रम “खज़ाना” का आयोजन रविवार, 3 मई को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

जेएसके के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम एक अनूठे कांसेप्ट पर आधारित है, जिसमें जेएसके और आईबीएफ के 11 प्रमुख सदस्य अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर आकर्षक गतिविधियों के साथ “खज़ाना” इवेंट आयोजित करेंगे। शहर भर में कुल 11 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रतिभागियों को विभिन्न टास्क पूरे करने होंगे।

इस आयोजन में संजीव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रिचा दुबे, डॉ. शालिनी राणा, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड और अभिषेक भट्टाचार्य सहित आईबीएफ के हेड एवं एम्बेसडर सहपरिवार भाग लेंगे।

प्रत्येक स्थान पर प्रतिभागियों को पांच-पांच अंक दिए जाएंगे। सभी 11 पॉइंट पूरे करने वाले सदस्यों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि हर प्रतिभागी को आकर्षक उपहार भी प्रदान किया जाएगा। सभी निर्धारित स्थानों पर स्वयं सदस्य उपस्थित रहकर आगंतुकों का स्वागत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह विशेष कार्यक्रम केवल जेएसके एवं आईबीएफ के सदस्यों के लिए ही आयोजित किया गया है, जिससे आपसी सहयोग, रचनात्मकता और नेटवर्किंग को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x