Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मेहंदी की रंगत में आत्मनिर्भरता का संदेश, नव सृजन फाउंडेशन की प्रतियोगिता संपन्न

मेहंदी की रंगत में आत्मनिर्भरता का संदेश, नव सृजन फाउंडेशन की प्रतियोगिता संपन्न

Share this post:

वाराणसी। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सामाजिक संस्था नव सृजन फाउंडेशन द्वारा बेटियों और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बुधवार को भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली, जहां करीब तीन दर्जन प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कुमारी प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंजली अग्रहरि द्वितीय और आस्था गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। संस्था की ओर से सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने कहा कि नव सृजन फाउंडेशन लगातार महिला सशक्तिकरण और गरीब बच्चों के उत्थान के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को उनके हुनर के माध्यम से समाज में पहचान और सम्मान दिलाना है। कार्यक्रम के अंत में गंगा गुप्ता ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x