Follow us on

Home » Uncategorized » गाजीपुर की बेटी निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

गाजीपुर की बेटी निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

Share this post:

 

जौनपुर/गाजीपुर। गाजीपुर की बेटी निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फूलपुर रीता विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जगदीशपुर क्षेत्र के लोग एवं सर्व समाज के नागरिक शामिल हुए।

मार्च के दौरान लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए महिलाओं और लड़कियों के साथ बढ़ रहे अत्याचार व शोषण पर चिंता जताई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार, शासन और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई।

कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया, जिसके बाद सभी लोगों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर संतलाल विश्वकर्मा, आजाद पटेल, बिमला पटेल, सुमित्रा पटेल, राम सजीवन, बीडीसी निर्मला देवी, गुड्डी प्रधान, पूजा, सुनीता, माधुरी, निशा, चमेला देवी, संतरा देवी, विमला, शिवचंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x