Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पराड़कर स्मृति भवन में भारत सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

पराड़कर स्मृति भवन में भारत सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

Share this post:

वाराणसी। रविवार, 26 अप्रैल 2026 को शहर स्थित पराड़कर स्मृति भवन के प्रेस-वार्ता सभागार में “भारत सुरक्षा परिषद” के नव-निर्वाचित पदाधिकारीगण का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर, वाराणसी के चेयरमैन डॉ. ए.के. सिंह उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. सिंह ने इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन, वाराणसी के उपाध्यक्ष एडवोकेट शशि वर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामअवतार पांडेय ने की।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अरविंद गांधी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडवोकेट शशि वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि परिषद के पदाधिकारियों का निर्वाचन फरवरी 2026 में आम सहमति से संपन्न हुआ था।

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह (निवर्तमान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी-प्रशासन, भदोही), उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. विजय प्रताप सिंह (वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट), मुख्य सचिव के रूप में डॉ. सुल्तान खान तथा संयुक्त सचिव के रूप में श्रीमती नीता सिंह का चयन किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इन सभी पदाधिकारियों ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया।

समारोह में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए परिषद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x