Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गाजीपुर घटना पर विश्वकर्मा समाज में उबाल, सीबीआई जांच की मांग तेज

गाजीपुर घटना पर विश्वकर्मा समाज में उबाल, सीबीआई जांच की मांग तेज

Share this post:

वाराणसी। गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र स्थित कटारिया गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर विश्वकर्मा समाज में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

शनिवार को श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी (उ.प्र.) की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की जोरदार मांग उठाई गई।

सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से ही दोषियों को शीघ्र सजा मिल सकती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घटना का जल्द खुलासा होना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे।

सभा ने प्रदेश सरकार से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में सभा के अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अंजनी रोहित विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x