Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, 29 अप्रैल को ऐतिहासिक 14 किमी लंबा रोड शो

पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, 29 अप्रैल को ऐतिहासिक 14 किमी लंबा रोड शो

Share this post:

वाराणसी, 26 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान 29 अप्रैल को प्रस्तावित उनका रोड शो अब तक का सबसे लंबा और ऐतिहासिक माना जा रहा है, जिसकी लंबाई करीब 14 किलोमीटर होने की संभावना है।

यह रोड शो बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर श्री काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं और रोड शो का विस्तृत रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है। खास बात यह है कि रोड शो के दौरान पांच प्रमुख स्वागत स्थलों की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपने की योजना बनाई गई है।

प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम 4 बजे के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वे बरेका ग्राउंड में करीब 40 हजार महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद उनका रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में प्रस्तावित है। महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रही हैं और जिले भर से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

दूसरे दिन 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे के बाद प्रधानमंत्री का रोड शो बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर लहरतारा, पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगा, जहां वे बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x