Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

Share this post:

 

वाराणसी, 25 अप्रैल। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों लहुराबीर चौराहे के पास एक युवती से अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आसपास के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद ली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव पासी के रूप में हुई है, जो सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसे लकड़ी मंडी चौराहे के पास हनुमान मंदिर के समीप से दबोचा। उसके पास से घटना में छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ के दौरान उससे अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे आगे और खुलासे होने की संभावना है।

इस कार्रवाई में थाना चेतगंज पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आमजन की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x