Follow us on

Home » ब रे का » मातृ-शिशु पोषण पर बरेका में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

मातृ-शिशु पोषण पर बरेका में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

Share this post:

वाराणसी, 18 अप्रैल 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में मातृ व शिशु पोषण पखवाड़े के तहत शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डॉ. देवेश कुमार ने मातृ एवं शिशु पोषण, बच्चों के मानसिक विकास, मोबाइल व स्क्रीन से दूरी तथा स्वास्थ्य-शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्मय आनन्द ने बच्चों के संतुलित आहार और समुचित पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका सिंह और डॉ. प्रेक्षा पाण्डेय ने गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बरेका केंद्रीय चिकित्सालय से जुड़े छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मातृ-शिशु पोषण और मोबाइल व स्क्रीन से दूरी बनाए रखने का प्रेरणादायक संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर पॉपुलर अस्पताल से आईं शिक्षिका श्रीमती सुप्रिया सहित मुख्य नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमती कमला श्रीनिवासन, श्रीमती चंद्रकला राव, श्रीमती सीता कुमारी सिंह, श्रीमती एलिस कुजूर, श्रीमती आरती, श्रीमती उषा जैसल, श्रीमती संजूलता गौतम तथा अस्पताल स्टाफ—श्रीमती शकुंतला देवी, श्रीमती निर्मला देवी, श्रीमती उर्मिला देवी और श्रीमती फूला देवी सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x