Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » क्रूज डील बनी ठगी का जाल, 4 करोड़ से अधिक हड़पने का आरोप

क्रूज डील बनी ठगी का जाल, 4 करोड़ से अधिक हड़पने का आरोप

Share this post:

वाराणसी। क्रूज निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लंका थाने में केरल की एक कंपनी समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है।

रविदास घाट निवासी विवेक मालवीय, जो ‘अलकनंदा क्रूजलाइन लिमिटेड’ के संचालक हैं, ने कोच्ची (केरल) स्थित ‘नवाल्ट सोलर एंड इलेक्ट्रिक बोट्स प्रा. लि.’ को तीन क्रूज तैयार करने का ऑर्डर 1 अगस्त 2022 को दिया था। कुल लागत 5.06 करोड़ रुपये तय हुई थी। ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए 2 अगस्त 2022 को 1.52 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में भुगतान किया गया।

समझौते के अनुसार दो क्रूज सात माह के भीतर यानी 2 मार्च 2023 तक तैयार कर दिए जाने थे, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद एक भी क्रूज तैयार नहीं किया गया। आरोप है कि कंपनी द्वारा निर्माण के नाम पर बार-बार अतिरिक्त रकम ली जाती रही, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा।

इसके अलावा अयोध्या में अस्थायी शिपयार्ड बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये भी लिए गए। 27 दिसंबर 2023 तक कुल 4.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका था। इसके बावजूद कंपनी की ओर से न तो क्रूज उपलब्ध कराए गए और न ही रकम वापस की गई।

पीड़ित की तहरीर पर लंका पुलिस ने कंपनी के निदेशक संदिथ थनदाशेरी, रमिथा मधु सहित संतोष कुमार कृष्णन, अजय कुमार सी., श्याम टीएस, जोम मैथ्यू, कार्तिक जीआर, एलबी जय और जीतू हरिदास के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x