Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लेक्चरर ने बेटे का दाखिला राजकीय कॉलेज में कराया, सरकारी शिक्षा पर जताया भरोसा

लेक्चरर ने बेटे का दाखिला राजकीय कॉलेज में कराया, सरकारी शिक्षा पर जताया भरोसा

Share this post:

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वाराणसी के राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता दिनेश सरोज ने अपने बेटे का दाखिला राजकीय कॉलेज में कराकर सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास जताया है।

दिनेश सरोज ने अपने पुत्र आलोक सरोज का प्रवेश कक्षा 11वीं (अंग्रेजी माध्यम) में कराया है। इस निर्णय के पीछे उन्होंने स्पष्ट किया कि जब अन्य छात्र यहां से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, तो उनका बेटा क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर किसी भी कॉन्वेंट या निजी संस्थान से कम नहीं, बल्कि कई मामलों में बेहतर है।

उन्होंने अन्य सरकारी कर्मचारियों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन राजकीय स्कूलों और कॉलेजों में कराएं, ताकि सरकारी शिक्षा प्रणाली को और मजबूती मिल सके।

दिनेश सरोज ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षक कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद नियुक्त होते हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता उच्च होती है। साथ ही यहां पढ़ाई का खर्च भी निजी संस्थानों की तुलना में काफी कम है और पाठ्यपुस्तकें भी सस्ती उपलब्ध होती हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र आज देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद भी इसी संस्थान के छात्र रहे हैं। दिनेश सरोज ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चित्रकूट के जिलाधिकारी के बेटे के सरकारी स्कूल में पढ़ने के उदाहरण से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x