Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली पद यात्रा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली पद यात्रा

Share this post:

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर एवं भैरव तालाब परिसर द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023” के समर्थन में गुरुवार को जन-जागरूकता पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा का शुभारंभ गंगापुर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन से हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत गंगापुर की अध्यक्ष स्नेहलता सेठ ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिला सम्मान और समान अवसर की भावना को मजबूत करते हैं।

विशेष आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज दीपिका तिवारी ने छात्राओं को आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं निरंतर प्रयास से हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

वक्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

पद यात्रा के दौरान “नारी सम्मान, राष्ट्र का अभिमान” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के जरिए जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्राओं ने महिला अधिकार, सुरक्षा और समान भागीदारी के समर्थन में शपथ भी ली।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. अविनाश कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x