Follow us on

Home » क्राइम » पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मिर्जामुराद पुलिस की कार्रवाई

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मिर्जामुराद पुलिस की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के अंतर्गत थाना मिर्जामुराद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रखौना अंडरपास के पास से अभियुक्त अमित कुमार बिन्द (उम्र लगभग 18 वर्ष), निवासी ग्राम नरायनपुर जमुआ बाजार, थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि 13 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना मिर्जामुराद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग भतीजी के साथ अभियुक्त ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की, विरोध करने पर मारपीट कर उसे अधमरा कर झाड़ियों में फेंक दिया। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x