Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » जयंती पर गूंजा शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश

जयंती पर गूंजा शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश

Share this post:

 

वाराणसी। फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को फूलपुर स्थित चौरा माता मंदिर प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, न्याय तथा छुआछूत व भेदभाव से मुक्त व्यवस्था का मार्ग दिखाया, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।

व्यापार मंडल लिमिटेड के सदस्य, प्रधान पद के प्रत्याशी एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’ ने कहा कि बाबा साहब के विचार केवल संविधान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज के हर वर्ग को जागरूक और संगठित होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने शिक्षा को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहब की देन है कि आज सर्व समाज एकजुट है। उनकी जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों को कॉपी, किताब और पेन वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उपहार पाकर बच्चों में उत्साह देखा गया, वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।

इस मौके पर राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, सोनू सेठ, जेंडर अग्रहरि, राहुल भोजवाल, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x